दहेज़ के कारण नवविवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब,पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

मृतिका के पिता का कहना है दमाद के द्वारा बार बार मोबाइल पर धमकी दी जा रही थी कि रूपया व मोटरसाइकिल नही मिला तो आपकी पुत्री को जान से मार कर फेक दूंगा।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के बसुलिया टोल गांव में नवविवाहित की हत्या का मामला सामने आया है। नवविवाहित लड़की के पिता समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी स्व विशेश्वर राय का पुत्र चन्देश्वर राय ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री को ससुराल के लोगो द्वारा हत्या कर शव को गायब करने को लेकर शिकायत किया है। पीड़ित पिता ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि मै अपनी पुत्री मीना कुमारी कि शादी विगत सात माह पुर्व विशनपुर पंचायत के बसुलिया टोल निवासी विशेश्वर राय का पुत्र सुनील राय के साथ हिन्दू रिती रिवाज के साथ उपहार देकर किया था।दहेज़ के कारण नवविवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब,पुलिस मामले की जांच में जुटी 2 जिसके बाद मेरा दमाद सुनील राय,समधी विशेश्वर राय,समधीन अनामिका देवी, समेत अमितेस कुमार,अमरजीत राय,रंजीत राय,अनिल राय, तथा सत्येन्द्र राय,जयराम राय,नवीता कुमारी,अर्चना कुमारी शादी होने के कुछ महीने बाद से ही तीन लाख रूपया व एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। दहेज को लेकर आए दिन मेरे पुत्री को प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज संबंधित मामले को लेकर मैं अपने बेटी के परिवार वालों से अपनी स्थिति से अवगत कराते हुए रूपया देने में असमर्थ जताया। जिसके बाद मेरे दमाद के द्वारा बार बार मोबाइल पर धमकी दी जा रही थी कि पैसा व मोटरसाइकिल नही मिला तो आपकी पुत्री को जान से मार कर फेक दूंगा। मेरी पुत्री तीन माह कि गर्भवती थी जिस कारण हमेशा मैं और मेरे परिवार के सदस्य उस से बात करते रहते थे। रविवार की शाम में करीब आठ बजे मैं अपनी पुत्री से बात किया था, तो उसके बात करने के तरीके से लगा की वो डरी डरी सी लग रही है, जब मैं अपनी बेटी से पूछा की क्या बात है तो मेरी बेटी बोली घर पर कुछ लोगो का जमावड़ा लगा हुआ है सभी लोग मुझे मारने की धमकी दे रहे है।दहेज़ के कारण नवविवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब,पुलिस मामले की जांच में जुटी 3 मैं अपने बेटी से बोला की तुम फिक्र मत करो मैं कल तुम्हारे पास आ रहा हूँ। अगले सुबह इसी बीच जब मैं अपने बेटी के यहां जाने को निकल रहा था की इसी बीच मेरे रिस्तेदार ने फोन कर बताया कि आपकी पुत्री को ससुराल वालों ने हत्या कर दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही हम अपने ग्रामीणों के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नही था,और आस पास के लोगो ने भी बताया कि आपकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित पिता ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा की मेरी बेटी के साथ इंसाफ किया जाए। मामले को लेकर बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन करने के उपरांत बताया की हत्या का मामला सही है। शव की तलाश किया जा रहा है, लड़की के पिता ने आवेदन दिया है, आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किया जायगा  व संबंधित सभी आरोपित की तलाश शुरू कर दिया गया है, जल्द ही सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेगूसराय,बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article