डीएनबी भारत डेस्क
तेघड़ा दिल्ली चलो बदलाव जरूरी हैं पदयात्रा तेघरा अंचल के गौरा एक पंचायत में निकला गया जिसमें शाखा मंत्री अमरनाथ राय, सहायक मंत्री योगेन्द्र पासवान के नेतृत्व में निकाला गया.पदयात्रा गांव का हर गांव मोहल्ले होते हुए कामरेड हिरहर द्वार पर खत्म किया गया।

मौके पर पदयात्रा को जिला सचिवमंडल सदस्य चंद्रभूषण सिंह जुलुम और किसान नेता दिनेश सिंह संयुक्त रूप से संबोधित कर कहा है 12 साल केंद्र में बीजेपी की सरकार है जो बारी बारी से हर वर्ग को अपना निशाना बना रहा है पहले किसान अब मनरेगा जैसे कानून को हटा कर मजदूरों का शोषण कर रही है 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोज़गारी, मनरेगा कानून, महिला आरक्षण सहित विभिन्न मांगो को लेकर रैली किया जाएगा।
नौजवान संघ के जिला उपाध्यक्ष अतुल राय अनजान और संयोजक प्रदीप कुमार चिंटू ने कहा कि 70 सालों से सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर भारत में है 2 करोड़ रोजगार का वादा करने वाली केंद्र सरकार छात्रों को गुमराह किया, बार बार पेपर लीक किया किया जाता हैं छात्र आवाज उठाते हैं तो उस पर गोलियां और टियर गैस चलाती है। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार के युवा विरोधी नीतियों के विरोध में
महंगाई बेरोज़गारी हटाओ देश बचाओ दिल्ली चलो नारे के साथ पूरा गांव भ्रमण किया गया और दिल्ली चलने का आवाह्न किया गया। मौके पर राम शंकर ठाकुर, गरीब महतो, अजय राय, मुशन महतो, राजेश शर्मा रामकुमार पंडित , अर्जुन शर्मा, नवीन राय, बिपुल कुमार सहित दर्जनों कार्यकता मौजूद थे।
डीएनबी भारत डेस्क