समस्तीपुर में बोले सांसद विवेक ठाकुर: ‘कांग्रेस निराशा का प्रतीक, राहुल गांधी तो विदेश में ही बस जाएंगे’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: नवादा से भाजपा के सांसद विवेक ठाकुर समस्तीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।वही विवेक ठाकुर ने बयान दिया है कि कांग्रेस पूरे देश में अपनी पार्टी व कार्यकर्ता के लिए निराशा का प्रतीक बन चुकी है।

 उनके नेता राहुल गांधी ज्यादातर समय विदेश में ही गुजारते हैं। उन्हें तो लग रहा है कि वह विदेश में ही बस जाएंगे।खरमास खत्म होने के बाद बिहार में कुछ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए को प्रचंड बहुमत है। इसलिए इस तरह की बातें होती रहती है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायकों की टूट और कांग्रेस पार्टी के विधायकों के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इसमें कोई बात कहना ठीक है।

 तेजस्वी के विदेश से लौटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह क्या संजोग है कि राहुल गांधी कभी विदेश जाते हैं, तो कभी तेजस्वी यादव विदेश जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब अपने प्रगति के पथ पर चल चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तर्ज पर समृद्धि यात्रा शुरू हो चुकी है। जो समीक्षात्मक के साथ ही नये आवश्यकताओं की यात्रा है।

समस्तीपुर में बोले सांसद विवेक ठाकुर: 'कांग्रेस निराशा का प्रतीक, राहुल गांधी तो विदेश में ही बस जाएंगे' 2नवादा से भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने सांसद निधि इंदौर में खर्च किए जाने के सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस के प्रवक्ता ने उठाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब अध्ययन समाप्त हो गया है। बस न्यूज बने, हंगामा हो यही चाहते हैं। हरेक सांसद को 50 लाख रुपए तक यह प्रावधान है कि वह जरूरत और मापदंड के अनुसार वह कहीं भी देश में अपने एमपी फंड का उपयोग कर सकते हैं।

 पूर्व में होता भी रहा है आपदा की स्थिति में सभी एमपी से फंड लिया जाता है। यह राशि इंदौर के एक स्कूल में दो कमरा बनाने के लिए दिया गया। स्वतंत्रता सेनानी व गांधीवादी परिवार से जुड़ा स्कूल है। उन्होंने कहा कि इसके साथ जितनी राशि उन्हें उपलब्ध है। उनमें 48 लाख रुपए की योजना चल रही है। 6 करोड़ का डीपीआर बन कर तैयार है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article