नालंदा पुलिस की गोली के शिकार के परिजन से मिले पप्पू यादव, दोषी को फांसी की मांग

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज एकंगर सराय थाना अंतर्गत महिमा कुरथु गांव में सुधीर कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उनकी हत्या के मामले में दोषियों को 3 महीने में फांसी की सजा की मांग की। सुधीर कुमार की हत्या बीते दिनों हेलमेट चेकिंग के दौरान जहानाबाद में पुलिस द्वारा कर दी गई थी। पप्पू यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी देने के बाद जन अधिकार पार्टी की ओर से तत्काल उनके परिजनों को 50 हजार की आर्थिक मदद दी। साथ ही उन्होंने उनकी तीनों बेटियां के शादी के समय 50-50 हजार रुपए देने की बात कही।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के युवा अध्यक्ष राजू दानवीर व नालंदा के तमाम नेता व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इससे पहले पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पप्पू यादव ने कहा कि हेलमेट चेकिंग के दौरान किसी को गोली मार देना कहां का न्याय है? जहानाबाद में हुई इस घटना ने सुधीर कुमार के परिवार को बर्बाद कर दिया इसलिए हम इस मामले में स्पीडी ट्रायल से 3 महीने के अंदर कार्रवाई की मांग करते हैं, और गोली मारने वाले को फांसी की सजा की भी मांग करते हैं। मामले में हम जिले के पुलिस अधीक्षक से भी बात करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों ने बिहार की जनता को भाग्य भरोसे जीने को मजबूर कर दिया है।

नालंदा में ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article