बेगूसराय में परिवारिक विवाद में जहर खाने से एक व्यक्ति की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के अम्बा गांव का है।मृतक की पहचान अम्बा गांव निवासी पिंटू सिंह के रूप में की गई है।

परिजनों का कहना है कि पिंटू सिंह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने अचानक घर में ही जहर खा लिया।जहर खाने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर निकले, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही पिंटू सिंह ने दम तोड़ दिया।

बेगूसराय में परिवारिक विवाद में जहर खाने से एक व्यक्ति की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article