बाल विवाह समाज के लिए कलंक और अभिशाप: वीरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया विशेष कानूनी प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय वीरपुर में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं को समाज में अब भी बाल विवाह अभिसाप है को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण बेगूसराय न्यायालय के न्यायविद रुबी कुमारी,नील मनि रंजन, विनोद कुमार के द्वारा दिया गया।

- Sponsored Ads-

उक्त न्याबिदो के द्वारा सेविकाओं को बताया गया कि बाल विवाह से किशोरीयों के सारीरीक,मांशिक, आर्थिक परेशानीयों का सामना तो करना ही पड़ता है। साथ में प्रशव के समय भी जच्चा और बच्चा दोनों को भयंकर खतरे की स्थिति से गुजरना पड़ता है।जो किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक और अभिसाप से कम नहीं है।

बाल विवाह समाज के लिए कलंक और अभिशाप: वीरपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया विशेष कानूनी प्रशिक्षण 2उक्त न्याबिदो ने सेविकाओं से अपिल करते हुए कहा इसके लिए जन जागरुकता अभियान, घर घर दस्तक देकर ही समाज को इस अभिसाप से आप लोग मुक्ति दिला सकते हैं। मौके पर एल एस डेजी गांधी,डाटा आॅपरेटर पिंकू कुमारी, सेविका अलका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,निरू कुमारी,नितू ज्यशवाल,शाहिना प्रविण, रिता कुमारी समेत सभी सेविका मौजूद थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article