बछवाड़ा थानाक्षेत्र में संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने से सनसनी

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र की घटना।

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजन हत्या कर शव को गड्ढे के किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। वहीं मृत महिला की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भरौल गांव निवासी हृदय शाह की पत्नी इंदिरा देवी के रूप में की गई है।

Midlle News Content

परिजनों ने बताया कि देर शाम इंदिरा देवी अपने घर से बकरी चराने के लिए बहियार गई हुई थी। देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। महिला के परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई आता-पाता नहीं चल सका। फिर परिजनों के द्वारा सुबह बहियार में खोजने के लिए गया तो महिला का शव गड्ढे के किनारे पड़ा हुआ था।

परिजनों ने साफ तौर से आरोप लगाया है की किसी ने हत्या कर महिला का शव को गड्ढे किनारे फेंक दिया। उन्होंने यह भी बताया है कि जिस जगह महिला बकरी चराने जाती थी। उसी जगह लगातार कुछ और सामाजिक तत्वों के द्वारा छीन छोड़ की घटना को अंजाम देता था।

फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर बछवाड़ा थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -