कैमूर: विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में बिहार बंद को लेकर दिल्ली-कोलकाता हाईवे को किया जाम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में बिहार बंद को लेकर दिल्ली-कोलकाता हाईवे को किया जाम,कई यात्री वाहन और मालवाहक वाहन फंसे,एंबुलेंस को बदलना पड़ा रस्ता।चुनाव आयोग द्वारा बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में इंडिया ब्लॉक द्वारा बिहार बंद के आवाहन पर कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के दिल्ली कोलकाता हाइवे NH19 पर इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर सड़क को जाम कर दिया

कैमूर: विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में बिहार बंद को लेकर दिल्ली-कोलकाता हाईवे को किया जाम 2इसके बाद कई यात्री वाहन और मॉल वाहक वाहन फंसे रहे इस दौरान मोहनिया से वाराणसी की तरफ जा रही एंबुलेंस एनएच19 जाम के कारण एंबुलेंस को रस्ता बदलना पड़ा सड़क जाम के दौरान अपनी बाइक पर बाल्टे में रखे दूध लेकर व्यापारी भी सड़क जाम में शामिल होते दिखाई दिए।

कैमूर: विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में बिहार बंद को लेकर दिल्ली-कोलकाता हाईवे को किया जाम 3दिल्ली कोलकाता हाईवे जाम के दौरान राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह ने कहा कि गैर लोकतांत्रिक फैसला वापस ले गहन पुनरीक्षण हम लोग इसके पक्ष में हैं कि मतदाता सूची में शुद्धिकरण होना चाहिए लेकिन इसके तौर तरीके में षड्यंत्र का बु आता है।जाम में फंसे ट्रक चालक साजिद ने बताया कि गाड़ी में ब्लेड लोड है मै पंजाब जा रहा हूं जाम लगा हुआ है दुर्गावती में क्यों जाम लगा हुआ है कोई जानकारी नहीं है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article