डीएनबी भारत डेस्क
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गंगा नदी में डूबने से एक की मौत हो गई जबकि एक की जान बचा लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार मधुबनी जिले में रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौली गांव वार्ड नंबर -14 निवासी प्रदीप कुमार झा का 33 वर्षीय पुत्र हीरा लोचन झा एवं अजय नाथ झा के 13 वर्षीय पुत्र मन्नु कुमार झा सहित तीन लोग गंगा नदी में स्नान करने हेतु पानी में उतरा जहां वह गहरे पानी में चला गया।

साथ में स्नान कर रहे अन्य लोगों ने डूबते हुए देख बचाने का प्रयास किया परन्तु एक 13 वर्षीय बच्चे मन्नू कुमार झा को ही जीवित बचाया जा सका है। इस दौरान एक युवक हरि लोचन झा ज्यादा देर तक पानी में डूबे रहने उसका मौत हो गया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतक हीरा लोचन झा के स्वजनों कृपानाथ झा, नागेन्द्र पाठक, नीतीश कुमार झा, प्रफुल्ल कुमार पाठक, सहित अन्य लोगों ने बताया कि हम सभी 40 व्यक्ति अपने ग्रामीणों के साथ सिमरिया धाम स्थित गंगा नदी तट पर दिन के क़रीब डेढ़ बजे पहुंचे और बारी बारी से पांच -छः लोग एक साथ स्नान करने के लिए पानी में जाते थे।
इसी दौरान हीरा लोचन झा और मन्नू कुमार झा दोनों गहरे पानी में चला गया था जिसमें हरि लोचन झा अत्यधिक देर तक पानी में ही डूबा रह गया, गोताखोर एवं एसडीआरएफ के प्रयास से उसे बाहर निकाला गया तबतक उसका मौत हो गया। गोताखोर एवं एसडीआरएफ टीम की मदद से मन्नू कुमार झा को जीवित पानी से निकाला गया। वहीं घटना की सूचना पाते ही चकिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मृतक मधुबनी जिले में रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौली गांव वार्ड नंबर -14 निवासी प्रदीप कुमार झा के 33 वर्षीय पुत्र हरि लोचन झा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चकिया थाना पुलिस ने बताया कि मामले आवेदन प्राप्त होने पर यूडी केस दर्ज कर लिया जाएगा।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट