बेगूसराय में महज ब्लाउज चोरी होने से आहत महिला ने दी जान, मामूली बात पर आत्मघाती कदम से गांव में सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज ब्लाउज चोरी होने की बात से आहत एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।यह पूरा मामला नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदुआर गांव का है।

- Sponsored Ads-

मृत महिला की पहचान बंदुआर गांव निवासी अरुण तांती की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है।मृतका के पति अरुण तांती ने बताया कि उनकी पत्नी ने आंगन में साड़ी और ब्लाउज सूखने के लिए रखा था। इसी दौरान अचानक ब्लाउज चोरी हो गया। ब्लाउज चोरी होने की बात से गुड़िया देवी काफी नाराज और आवेश में आ गईं। परिजनों ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की और कहा कि नया ब्लाउज खरीद दिया जाएगा, लेकिन वह शांत नहीं हुईं।

बेगूसराय में महज ब्लाउज चोरी होने से आहत महिला ने दी जान, मामूली बात पर आत्मघाती कदम से गांव में सनसनी 2पति ने बताया कि जब वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान गुड़िया देवी घर में अकेली थीं। करीब तीन घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि गुड़िया देवी ने घर के अंदर ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की खबर मिलते ही गांव में चर्चा का माहौल बन गया। मृत महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

बेगूसराय में महज ब्लाउज चोरी होने से आहत महिला ने दी जान, मामूली बात पर आत्मघाती कदम से गांव में सनसनी 3वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article