वीरपुर पुलिस को मिली सफलता, शादी की नीयत से अगवा युवती बेगूसराय स्टेशन से बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय स्थित रेलवे स्टेशन पर से वीरपुर थाना कांड संख्या 222/25 के अपहृत युवती को बरामद कर 64 के व्यान और मेडिकल जांच हेतु महिला पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि यूवती के परीजनों के द्वारा शादी की नियत से अपहृत कर गायब कर देने से संबंधित मामला दर्ज कराया था। जिसके आलोक में पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि यूवती ट्रेन अथवा बस से कहीं दुसरे जगह जा रही है।

सुचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूवती को बेगूसराय रेलवे स्टेशन से बरामद कर आगे कि कारवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article