बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के स्थित एनएच 31 के पास की है।

- Sponsored Ads-

मृतक  युवक की पहचान बड़ी बलिया वार्ड संख्या चार निवासी मोहम्मद अब्बास खान के पुत्र आशु खान उर्फ आसिफ के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद आशु खान घर से किसी काम के लिए जा रहे थे।इसी दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने तत्काल बलिया पीएचसी पहुंचाया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2वहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। हालांकि, बेगूसराय ले जाने के क्रम में ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर बेगूसराय नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उन्हें सौंप दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article