नालंदा: दो दिन से गायब महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की जताई आशंका

DNB Bharat Desk

 

 

मृतका के भाई का ढाई महीने पूर्व हुआ था अपहरण,पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, करायपरसुराय थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में जहां करायपरसुराय थाना क्षेत्र इलाके के भुआल कुआं के खंधा के पास गायब महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल विवाहिता 8 दिन पूर्व अपने मायके चंद्रकूरा गांव अपनी बीमार मां को देखने आई हुई थी। विवाहिता काम को लेकर अपने घर से निकली थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई।

नालंदा: दो दिन से गायब महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की जताई आशंका 2गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। जिसके दो दिन बाद महिला का शव गांव के ही भुआल कुआं के खंधा के पास से बरामद किया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि ढाई महीना पूर्व विवाहिता के भाई का अपहरण गांव के ही बदमाशों के द्वारा किया गया था और उसे वक्त अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

नालंदा: दो दिन से गायब महिला का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या की जताई आशंका 3परिजनों ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की आशंका जाता रहे हैं। फिलहाल करायपरशुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article