नालंदा: राजगीर में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को किया रवाना

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नालंदा के राजगीर में ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से ‘माय भारत’ द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद कौशलेंद्र कुमार  ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान के कारण ही भारत का विभाजन नहीं हुआ और एकजुट राष्ट्र के रूप में देश अपनी पहचान बना सका। सांसद ने कहा कि आज हम जिस अखंड भारत का सपना देखते हैं वह सरदार पटेल की नीतियों और कार्यों के कारण ही संभव हो पाया है। इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्श को अपनाते हुए अपने कार्यों में इसे लागू करें।

नालंदा: राजगीर में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को किया रवाना 2इसके साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी युवाओं से आगे बढ़कर योगदान देने की अपील की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और समृद्धि को बढ़ावादेना था, जो कि सरदार पटेल की जीवन-यात्रा का महत्वपूर्ण संदेश है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article