नालंदा-रात के अंधेरे में हमारे प्रत्याशी को हराया गया,इस बार बूथ की रक्षा खुद करें”हिलसा में गरजे तेजस्वी यादव

DNB Bharat Desk

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज हिलसा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव के समर्थन में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया।

- Sponsored Ads-

सभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा पिछले चुनाव में हमारे प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव साढ़े 500 वोटों से जीत चुके थे लेकिन रात के अंधेरे में गड़बड़ी कराकर उन्हें हराया गया।तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस बार पूरी सतर्कता से चुनाव में जुटें। उन्होंने कहा अगर कोई अधिकारी गड़बड़ी करे तो उसका वीडियो अपने मोबाइल में जरूर बना लें। अपने अपने बूथों की रक्षा आप खुद करेंगे।

नालंदा-रात के अंधेरे में हमारे प्रत्याशी को हराया गया,इस बार बूथ की रक्षा खुद करें”हिलसा में गरजे तेजस्वी यादव 2तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा तेजस्वी जो कहता है वो करता है। उम्र भले कच्ची हो, पर जुबान पक्की है।उन्होंने कहा कि सिर्फ 17 महीनों में आरजेडी सरकार ने अपने कई वादे पूरे किए।माई-बहन योजना पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा हमने महिलाओं को महंगाई से राहत देने के लिए यह योजना शुरू की।

नालंदा-रात के अंधेरे में हमारे प्रत्याशी को हराया गया,इस बार बूथ की रक्षा खुद करें”हिलसा में गरजे तेजस्वी यादव 3सरकार हमारे दबाव में आकर चुनाव से पहले जीविका दीदियों को 10,000 रुपये दे रही है, लेकिन यह पैसा उधार है, जो सूद समेत वापस लिया जाएगा। जबकि हमारी सरकार जब देगी तो वो पैसा आपको लौटाना नहीं होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article