राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में आयोजित ग्यारहवें संस्कृति संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाई धूम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया धाम में आयोजित ग्यारहवें संस्कृति संध्या में शनिवार को ग्लोबल आर्ट, गढ़हाड़ा, बरौनी के कलाकारों द्वारा लोक गीत एवं लघु नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिससे श्रद्धालु एवं श्रोतागण अभिभूत हो गए।

- Sponsored Ads-

प्रस्तुति के आरंभ में आरती कुमारी द्वारा गंगा भजन, देवी गीत-भयली डुमरी के हो फूल,शशिकांत कुमार द्वारा मंगल भवन अमंगल हारी,निर्गुण गीत-अँगना, दुआर, महल अटरिया,विदेशिया लोक गीत पिया गैले कलकतवा ऐ सजनी,राजा जी खजनवा दे द ,कबीर भजन एवं लालू बिहारी ने तेरे नाम का दीवाना तेरे घर को ढूँढता है की बेहतरीन प्रस्तुति दी।

राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में आयोजित ग्यारहवें संस्कृति संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाई धूम 2गायक कलाकारों के साथ शशिकांत कुमार ने हारमोनियम, जितेंद्र कुमार ने ढोलक एवं शिव कुमार ने खंजरी और निखिल ने कोरस के रूप में संगत किया।भजन गीत के उपरांत ग्लोबल आर्ट के नन्हे कलाकारों के द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी काव्य रचना “रश्मिरथी” को लघु नाट्य के रूप में प्रस्तुत किया ।राधे कुमार के निर्देशन में रजनिश कुमार,मोहित कुमार,श्याम कुमार, प्रणय कुमार,सत्यम कुमार,प्रितम कुमार,दिलखुश कुमार,बिटू कुमार,श्रेष्ठा प्रियदर्शिनी ने अपने अभिनय से दर्शकों की वाह-वाही लूटी।

राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में आयोजित ग्यारहवें संस्कृति संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने मचाई धूम 3मौक़े पर मौजूद ज़िला कला सांस्कृतिक पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने संस्था के सचिव एवं निर्देशक रवि वर्मा सहित सभी कलाकारों को सम्मानित किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। देर तक श्रद्धालुगण कार्यक्रम में जमे रहें। मंच व्यवस्था एवं मंच संचालन रामसुंदर गांधी ने तथा कार्यक्रम सहयोगी के रूप में और मनीष कौशिक की भूमिका अहम रही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article