खोदावंदपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक

DNB BHARAT DESK

 

डीएनबी भारत डेस्क

एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को तारा गांव में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रोशन ने किया। बैठक में प्रखंड स्तरीय चुनाव संचालन समितिका गठन तथा प्रखंड मुख्यालय में चुनाव कार्यालय के लिए जगह का चयन करने के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक 2आगामी एक मई को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय के मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं राज्य मंत्री हरि सहनी के चुनावी सभा को  सफल बनाने के बारे में रणनीति भी इस बैठक में बनाई गई। इसके साथ साथ  29 अप्रैल को बेगूसराय में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी सभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी रणनीति बनाई गई।

खोदावंदपुर प्रखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक 3 बैठक में श्याम बिहारी वर्मा,हरेराम सिंह, अनिल कुमार कुशवाहा, डॉ सुनील कुमार, रवीन्द्र कुमार, अवनीश कश्यप, विपिन कुमार मिश्र, कुंदन भारती, जयप्रकाश चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, प्रकाशचन्द्र उर्फ श्याम झा, संतोष कुमार दास, अनिल प्रसाद, चन्दन कुमार, जवाहर चौधरी, ललित कुमार हितैषी, धीरज कुमार सहित एनडीए गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article