11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे नालंदा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर नव नालंदा महाविहार परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने योग कर देशवासियों को स्वास्थ्य और निरोगी जीवन का संदेश दिया। इस बार योग दिवस के मौके पर तीस करोड़ लोगों ने योग किया जिसमें 30% महिलाएं शामिल है।

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे नालंदा 2कार्यक्रम में नालंदा के जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP), अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। साथ ही जिले के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। इस मौके पर सभी योगप्रेमियो ने एकजुट होकर योग के जरिए तन और मन की शुद्धि का संदेश दिया।

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे नालंदा 3मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे अपनाकर हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। इस साल का थीम एक पृथ्वी एक योग प्रीवेंटिव आफ हेल्थ रहा।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें।

11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के मौके पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे नालंदा 4उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान जिन देशों ने योग को अपनाया वहां कोरोना का प्रभाव कम पड़ा। हमने योग दिवस के रूप में 177 देशों ने स्वीकार किया है। कार्यक्रम के अंत में ‘योग करें – निरोग रहें’ का संकल्प लिया गया और सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

Share This Article