बछवाड़ा एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो ओझाटोल गांव के समीप एनएच 28 पर गुरूवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव वार्ड संख्या 13 निवासी देव कुमार दास का 17 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गयी है।

- Sponsored Ads-

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक अपने घर सूरो से साइकिल पर सवार होकर एचएच 28 के रास्ते बछवाड़ा बाजार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सूरो ओझाटोल गांव के समीप पहुंचते ही बछवाड़ा से दलसिंहसराय की तरफ तेज रफ़्तार से जा रही अज्ञात वाहन ने साईकिल में ठोकर मार दिया। जिस कारण साईकिल के परखच्चे उड़ गए और उक्त छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची112 पुलिस ने टीम ने उक्त युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना गांव में मिलते ही गांव में मातम छा गया घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बछवाड़ा एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2जहां दुर्गा पूजा को लेकर मांगलिक गीत बज रहे थे, जयकारे लगाए जा रहे थे. वहां कुछ ही क्षणों में सन्नाटा छा गया। ग्रामीण समेत परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक इस बार मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर चमथा में अपना नामांकन कराया था। उक्त युवक गरीब परिवार से हैं।  पिता प्रदेश में रहकर परिवार का जिवकोपार्जन करता है। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता है। मृतक दो भाई व एक वहन में सबसे बड़ा भाई था। छात्र के मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही बछवाड़ा पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article