कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी के सभागार में शुक्रवार को कुष्ठ रोगी खोजी अभियान (एलसीडीसी) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार ने किया। उन्होंने कहा एमडीटी से कुष्ठ रोग का पूर्ण ईलाज संभव है।

- Sponsored Ads-

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 2उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य कर्मी से आपकी मुलाकात नहीं होती है तो स्वयं सूनापन वाले दाग – धब्बों की जांच सरकारी स्वास्थ केंद्र पर जाकर कराएं। उन्होंने आम साधारण से अपील करते हुए कहा कि समाज में कुष्ठ रोगियों को आपकी सहयोग की आवश्यकता है। वहीं जानकारी देते हुए बीएचएम संजय कुमार ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 25 तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर कुष्ठ रोगी की खोज एवं निःशुल्क इलाज कराएंगे।

कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 3मौके पर बीएमसी यूनिसेफ सुधीर कुमार, पीएमडब्लू रंजीत कुमार , लिपिक प्रीतम राम, स्टोर कीपर अनिल कुमार मिश्रा, कार्यपालक सहायक अभिषेक कुमार एवं सभी बरौनी प्रखण्ड के आशा फैसिलिटेटर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी वो पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article