समस्तीपुर: हरपुर ऐलोथ में अत्याधुनिक ई-रिक्शा शोरूम का भव्य उद्घाटन, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर नगर निकाय के अंतर्गत DAV स्कूल मोड़ के पास हरपुर ऐलोथ में आज रविवार को एक नए *यात्री* ई-रिक्शा शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए शोरूम के खुलने से क्षेत्र के लोगों को सस्ती, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवा के बेहतर विकल्प मिलेंगेऔर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

- Sponsored Ads-

मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एन जी ओ संघ के राज्य सचिव अधिवक्ता डॉ संजय कुमार बबलू  , युवा नेताअभय सिंह, अनिल शर्मा एलीट सोसायटी के सदस्यगण ,स्थानीय गणमान्य नागरिक, व्यवसायी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 

समस्तीपुर: हरपुर ऐलोथ में अत्याधुनिक ई-रिक्शा शोरूम का भव्य उद्घाटन, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा 2उद्घाटन के दौरान शोरूम संचालक चंद्रलोक शर्मा ने बताया कि इस केंद्र पर नवीनतम तकनीक वाले यात्री ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं, जो लंबी बैटरी बैकअप, मजबूत बॉडी और आरामदायक सफर के लिए उपयुक्त हैं।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि नए ई-रिक्शा न केवल वायु व ध्वनि प्रदूषण को कम करने में सहायक होंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे।

 समस्तीपुर: हरपुर ऐलोथ में अत्याधुनिक ई-रिक्शा शोरूम का भव्य उद्घाटन, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा 3स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शोरूम पर आसान फाइनेंस और आकर्षक शुरुआती ऑफर की सुविधा भी दी जा रही है।

कार्यक्रम के समापन पर आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण हुआ।

 स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हरपुर ऐलोथ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों व चालकों के लिए अब आधुनिक ई-रिक्शा और उसकी सर्विसिंग एक ही छत के नीचे आसानी से सुलभ हो सकेगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article