वीरपुर में 100 साल पुरानी परंपरा बरकरार: धूमधाम से शुरू हुआ पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला, कई समितियों के पंडालों का हुआ भव्य उद्घाटन

DNB Bharat Desk

ऐतिहासिक धर्ती वीरपुर में सौ वर्षों से भी अधिक समयों से मनाएं जा रहे भाद्र कृष्ण पक्ष अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य मेला कख आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी जनप्रेरना समिति,दि ग्रेट यूथ सोसायटी,जन सहयोग पुजा समिति के द्वारा श्री कृष्णा जन्म अष्टमी महोत्सव के अवसर पर पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसका उद्घाटन शनिवार को जनप्रेरना समिति के द्वारा आयोजित मेला का उद्घाटन थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार, वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर,सीओ भाई विरेंद्र पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मुखिया त्रिपुरारी कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काट कर किया गया। वहीं दि ग्रेट यूथ सोसायटी के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्ति धर, अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र, मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम, मुखिया अशोक पासवान ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया।

वीरपुर में 100 साल पुरानी परंपरा बरकरार: धूमधाम से शुरू हुआ पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला, कई समितियों के पंडालों का हुआ भव्य उद्घाटन 2जबकि जन सहयोग पुजा समिति के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेला का उद्घाटन डॉ प्राची कुमारी, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काट कर किया गया।इस अवसर पर अतिथियों ने मेला में आए श्रद्धालुओं, पुजा आयोजकों समेत क्षेत्र वासियों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपिल को करते हुए कहा।आज जरूरत है भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का। मौके पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

Share This Article