बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित इलाको में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया

DNB Bharat Desk

बिहार के विभिन्न जिलों में आए बाढ़ के बाद लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी हवाई सर्वेक्षण किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में आज बेगूसराय के भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया।  संभावित कार्यक्रम के आलोक में बेगूसराय जिले के उलाव हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन संभावित था इसको लेकर जदयू के विधायक राजकुमार सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, डीएम तुषार सिंगला सहित कई पदाधिकारी उलाव हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित इलाको में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया 2डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा किया जा रहा है और हर संभव राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा भी हवाई सर्वेक्षण किये जा रहे हैं और मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में भी बाढ़ पीड़ित लोगों के सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि लगातार कम्युनिटी किचन की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं स्वास्थ्य सेवाओं में लगाए गए कर्मचारियों से भी फीडबैक लिया जा रहा है।

बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित इलाको में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया 3पशुओं की दबाएं एवं चारे के संबंध में भी जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव है एवं बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से भी रूबरू हो रही है। उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगभग 55 सेंटीमीटर की कमी आई है और लगातार गंगा का जलस्तर कम हो रहा है । उम्मीद की जा रही है कि अगले चार-पांच दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article