भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन 

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेला का उद्घाटन बीती शाम सोमवार को स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने  फीता काट कर किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने मामा कंश और कौरवों के अन्यान्य से त्रस्त धरती को अन्याय और अधर्म से मुक्ति दिलाने के लिए धरती पर अवतरित हुए थे।

- Sponsored Ads-

जब जब धरती पर अत्याचार और अनाचार सीमा पार करती है तब तब धरती पर कृष्ण अवतरित होते हैं। पुजा समिति द्वारा उन्हें चादर भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन  2ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीकृष्ण का तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।वही थाना अध्यक्ष. मनोज कुमार सिंह एस आई अभिषेक रंजन , भाजपा नेता अमलेश कुमार उर्फ चुन्नु, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राय को भी मेला समिति के द्वारा चादर एवं श्री कृष्ण का तस्वीर भेट कर सम्मानित किया गया ।

।

भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन  3उक्त मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू कुमार, प्रकाश साह , पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, एएसआई अभिषेक कुमार , लोजपा नेता शिव कुमार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। दिन भर मेला में दर्शकों की भीड़ ज्यादा नहीं रहती है।शाम होते ही मेला में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

भगवानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मेला का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन  4मेला में आकाशी झूला, ब्रेक डांस,डैगन, मीना बाजार सहित विभिन्न दूकान सजी हुई है। वहीं नित्य संध्या क़ालीन वेला से धार्मिक भजन लिये जागरण कार्यक्रम आरंभ होता है जो रात भर चलता है, जिसमें दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है और रात भर भजनों का लुत्फ उठाते हैं।शाम होते ही पुरा मेला परिसर रंग बिरंगी प्रकाश से चचौंध हो जाता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article