भगवानपुर में सनसनी: ताजपुर में गड्ढे से मिला आठ वर्षीय बच्चे का शव, 15 अगस्त से था लापता

DNB Bharat Desk

भगवानपुर|बेगूसराय। थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के वार्ड संख्या-6 स्थित बसबारी में शुक्रवार को एक गड्ढे से आठ वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी समय से पानी में पड़ा होने के कारण सड़ चुका था।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृत बच्चे की पहचान ताजपुर निवासी विनोद राम की पत्नी सुधा देवी ने अपने आठ वर्षीय पुत्र अयांश कुमार के रूप में की। परिजनों के अनुसार आयांश मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

बताया जाता है कि अयांश के लापता होने की सूचना परिजनों ने 17 अगस्त 2026 को भगवानपुर थाना में सनहा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार बच्चे की गुमशुदगी की सूचना मिशन वात्सल्य पोर्टल पर भी अपलोड की गई थी।

भगवानपुर में सनसनी: ताजपुर में गड्ढे से मिला आठ वर्षीय बच्चे का शव, 15 अगस्त से था लापता 2शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार और एसआई वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share This Article