नालंदा: अस्थावां नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा की अनोखी पहल, जागरूकता वाहन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार किस कदर हावी है, इसकी बानगी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में देखने को मिल रही है। नालंदा जिले के अस्थावां विधानसभा अंतर्गत अस्थावां नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा ने अब इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नालंदा: अस्थावां नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा की अनोखी पहल, जागरूकता वाहन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम 2स्थानीय लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा अब पूरी तरह से एक्शन में हैं। उन्होंने अस्थावां नगर पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक अनोखी तरकीब अपनाई है। इसके तहत उन्होंने एक जागरूकता वाहन तैयार करवाया है जो नगर पंचायत क्षेत्र के हर गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रहा है।

नालंदा: अस्थावां नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा की अनोखी पहल, जागरूकता वाहन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम 3इस वाहन के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि अगर कोई अधिकारी या बिचौलिया इंदिरा आवास या अन्य किसी सरकारी योजना के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो वे इसकी शिकायत सीधे जिलाधिकारी, मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद या निगरानी विभाग से कर सकते हैं।

नालंदा: अस्थावां नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा की अनोखी पहल, जागरूकता वाहन के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी मुहिम 4मुख्य पार्षद की यह पहल पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना यह है कि इस अभियान से जनता कितनी जागरूक होती है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में कितनी सफलता मिलती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article