बेगूसराय सदर अस्पताल बना चोरों का सेंफ जोन, मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने पहुंची एनसीसी छात्रा की साइकिल चोरी कर चोर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

बिहार के नामचीन सदर अस्पतालों में से एक बेगूसराय का सदर अस्पताल इन दिनों चोरों के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। लगातार चोरों की नजर सदर अस्पताल आए हुए लोगों पर रहती है साथ ही साथ सदर अस्पताल से साइकिल की चोरी आम बात हो गई है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं ।

- Sponsored Ads-
बेगूसराय सदर अस्पताल बना चोरों का सेंफ जोन, मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने पहुंची एनसीसी छात्रा की साइकिल चोरी कर चोर हुआ फरार 2

कुछ घटनाओं में सदर अस्पताल के गार्ड के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ लिया गया लेकिन अधिकांश मामले में पुलिस के हाथ खाली है। आज भी चोरों ने एक छात्रा का साइकिल चुरा लिया। पीड़ित छात्रा की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के भगवानपुर की रहने वाली कन्हैया शाह की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई है। अंजली कुमारी ने बताया कि वह एनसीसी कैडेट है एवं मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सदर अस्पताल आई थी लेकिन इसी बीच चोरों ने उसकी साइकिल गायब कर दि ।

बेगूसराय सदर अस्पताल बना चोरों का सेंफ जोन, मेडिकल सार्टिफिकेट बनाने पहुंची एनसीसी छात्रा की साइकिल चोरी कर चोर हुआ फरार 3अंजली कुमारी ने बताया की कोरोना कल में उसके पिता कन्हैया साह मुंबई से यही साइकिल चलाते हुए बेगूसराय पहुंचे थे । अतः इस साइकिल पर उसके एवं उसके परिवार की यादें टिकी हुई थी । लेकिन आज चोरों ने उस पर भी पानी फेर दिया। फिलहाल उसने अस्पताल प्रबंधन से साइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article