बिहार में इतने मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, चुनाव आयोग ने जारी किया आंकड़ा…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

विपक्ष के हंगामे और विरोध के बीच बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य लगातार जारी है। मतदाता पुनरीक्षण का अपडेट हर दिन चुनाव आयोग जारी कर रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार राज्य में 35 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। इन मतदाताओं में करीब 1.59 प्रतिशत यानि 12 लाख 55 हजार 620 मतदाता मृत पाए गए हैं जबकि 2.2 फीसदी मतदाता यानी 17 लाख 37 हजार 336 मतदाता स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

इसके साथ ही 0.73 प्रतिशत यानि 5 लाख 76 हजार  479 मतदाताओं के नाम एक से अधिक जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज है। बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 मतदाताओं में से 6 करोड़ 60 लाख 67 हजार 208 मतदाताओं के प्रपत्र अब तक जमा हो गए हैं। मतदाता प्रपत्र जमा करने के लिए अभी 11 दिन शेष हैं और करीब 11. 82 प्रतिशत मतदाताओं का फॉर्म भी जमा होने के लिए बचा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article