शिक्षा समिति की बैठक में विद्यालय परिसर में पुस्तकालय निर्माण पर बनी सहमति

DNB Bharat Desk

भगवानपुर(बेगूसराय):उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ के प्रांगण में विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य जगतारिणी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पीछले बैठक में प्रस्तावित एजेंडों की समीक्षा की गई तत्पश्चात् विद्यालय परिसर में स्थानीय जिला परिषद के फंड से बनने वाले पुस्तकालय भवन के निर्माण पर चर्चा की गई।

शिक्षा समिति की बैठक में विद्यालय परिसर में पुस्तकालय निर्माण पर बनी सहमति 2बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विद्यालय परिसर में उक्त भवन का निर्माण किये जाने की सहमति प्रदान की। विदित हो कि कुछ ग्रामीणों का कहना था कि उक्त भवन का निर्माण अन्यत्र बनाया जाय। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह, सहायक शिक्षक विरदेव कुमार, सचिव रुक्मिणी देवी, सदस्य संजीला देवी, हीरा कुमारी, वरिष्ठ शिक्षिका रेणु कुमारी, विजय भारती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article