नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के इकलौते ऐसे नेता हैं – शिव प्रकाश गरीब दास
डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड क्षेत्र के मोख्तियारपुर में प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के 55 वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर समाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के इकलौते ऐसे नेता हैं

जिन्होंने संपूर्ण भारत में हजारों किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से करोड़ों लोगों से मुलाकात कर उनके दुःख दर्द को समझने का काम किए हैं तथा देश में समाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय एवं जातिगत जनगणना करवाने को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किए जिसका नतीजा है कि आज मोदी सरकार ने राहुल गांधी के आगे घुटने टेक जाति जनगणना करवाने का फैसला किया है।

राहुल गांधी आज के समय में करोड़ों जरूरतमंद लोगों के उम्मीद की किरण बनकर लोगों के सेवा में तटस्थ हैं और खासकर महिलाओं को सत्ता से लेकर हर क्षेत्र में समान भागीदारी सुनिश्चित करने का बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के संगठन में महिलाओं को समान भागीदारी के साथ ही जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के फाॅर्मूला को लागू करवाते हुए संगठन में पद एवं जबावदेही देने का फैसला किए हैं। जननायक राहुल गांधी ने युवाओं के पढ़ाई एवं रोजगार एवं नौकरी के लिए जो ब्लू प्रिंट तैयार किए हैं उसे सत्ता में आते ही लागू किया जाएगा खासकर प्राइवेट शिक्षण संस्थानों एवं रोजगार के क्षेत्रों में भी आरक्षण लागू करते हुए करोड़ों छात्रों को न्याय दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम को मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, बछवाड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल राज, बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, मंडल अध्यक्ष मो युनीस, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष उमेश दास, पंचायत अध्यक्ष अजय सिंह, गणेश तांती, कांग्रेस नेता अनिल सिंह, रामाशीष सहनी, रामप्रकाश साह,पंसस राम विनोद पासवान, उपेन्द्र महतो, संजय पासवान, श्याम नंदन महतो,एमएलसी प्रतिनिधि फूलन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राहुल ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि शंकर शर्मा, किसान श्री नरेश राय, नागेश्वर महतो, परमजीत महतो, सुशीला देवी, सुप्रिया कुमारी,विमल भारती,रेखा देवी आदि ने भी अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी व संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट