संत पॉल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित की रचनात्मक प्रतिभा : राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं थाली डेकोरेशन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय/तेघड़ा-राखी प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करने का त्योहार है। तो यह रक्षाबंधन बहन द्वारा हस्तनिर्मित भाई को उसकी कलाई पर एक राखी बांधने से ज्यादा खुश कर सकता है, जो उसके लिए अनन्त प्रेम का प्रदर्शन करता है I संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा मेंशनिवार को कक्षा द्वितीय से सप्तम वर्ग के विद्यालय के भाभा हाउस, डार्विन हाउस, न्यूटन हाउस और रमन हाउस के छात्र-छात्राओं के बीच राखी मेकिंग और थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।

- Sponsored Ads-

संत पॉल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित की रचनात्मक प्रतिभा : राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं थाली डेकोरेशन 2प्रत्येक हाउस के सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता सब-जूनियर और जूनियर कैटेगरी में आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगों की आकर्षक राखी बनाया। प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन हेतु निर्णायक मंडल में विद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय ओझा, समन्वयक राम कुमार मिश्रा, भारती कुमारी सिंह, कविता कुमारी, खुशी प्रिया, सोनी कुमारी, कंचना कुमारी, रीना कुमारी, संजीव कुमार, पुष्कर कुमार, मुकेश कुमार आदि ने ईमानदारी पूर्वक सभी हाउस के विजेता और उप विजेता का चयन किया I

संत पॉल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शित की रचनात्मक प्रतिभा : राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं थाली डेकोरेशन 3कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। कम्पटीशन से छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा निखरती है I प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभागियों को स्कूल प्रबन्धक श्री सुनील कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ विनय ओझा प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के कम्पटीशन से छात्र – छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article