मुरादपुर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया 77वां जन्मदिन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के 77 वर्ष पूरा होने के अवसर पर मुरादपुर में राजद के जिला महासचिव अर्जुण यादव के दरवाजे पर 77 वें जन्म दिन को समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिनव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में जन्म दिवस मनाया।

- Sponsored Ads-

मुरादपुर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया 77वां जन्मदिन 2 मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक एवं मिठाई खिलाकर खुशी का ईजहार किया। इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुखराम महतो, जिला महासचिव अर्जुन यादव, पूर्व जिला पार्षद विपीन पासवान,प्रखंड उपाध्यक्ष सुरज यादव, कृष्णन्दन यादव, देवेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article