समस्तीपुर: नाबालिग किशोरी से सामुहिक हैवानियत मामले में एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीते 25 अप्रैल को एक नाबालिग किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म किये जाने और उक्त मामले में एक आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है। बताते चले कि आरोपियों की  गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समर्थकों के साथ 10 जून को एसपी कार्यालय का घेराव करने वाले थे। 

इसको लेकर मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बताया कि पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। घटना के दो दिनों बाद तक थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया था। बाद में पार्टी के प्रदेश और जिला के नेता एक्टिव होकर महिला थाने में केस दर्ज कराया। 

लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मुकेश सहनी ने निषाद समर्थकों से मंगलवार को एसपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में जुटने की अपील की थी। इधर एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया है कि पुलिस आरोपियों की पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही है। 

सदर एसडीपीओ-2 विजय महतो द्वारा सभी बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। बाद में पुलिस दबिश के कारण एक आरोपी ने आत्म समर्पण किया। जिस कारण आंदोलन रद्द कर दिया गया।

Share This Article