बेगूसराय में पुलिस-STF और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़: दरभंगा के 2 करोड़ के सोना लूट कांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय पुलिस ने दरभंगा में हुए बहुचर्चित सोना लूट कांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे अपराधी के पास से दो पिस्टल, जो जिंदा कारतूस तीन मोटरसाइकिल एवं चार मोबाइल और कुछ चांदी की आभूषण भी पुलिस ने बरामद किया है।

- Sponsored Ads-

आपको बताते चले की पिछले दिनों दरभंगा जिला के नगर थाना में प्रेम ज्वैलर्स में अपराधियों ने दिनदहाड़े 2 करोड़ की सोना लूट लिया और साथ ही साथ अपराधियों ने 20 लाख रुपया नगद भी लूट कर चलते बने थे। इस घटना को लेकर पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। जब पटना एसटीएफ पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की सभी अपराधी लूट कर बेगूसराय की ओर भागे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ पुलिस और दरभंगा पुलिस सहित बेगूसराय पुलिस के द्वारा मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर के पास छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी करने के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस भी जवाबी फायरिंग करते हुए सभी अपराधी को खदेड़ना शुरू कर दिया। तकरीबन दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक फायरिंग होने के बाद एक अपराधी मंगल कुमार को पैर में गोली लग गई।

बेगूसराय में पुलिस-STF और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़: दरभंगा के 2 करोड़ के सोना लूट कांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार 2गोली लगने के बाद अपराधी वहीं पर गिर गए। और सभी अपराधी जंगल में छुप गए। तभी पुलिस और अपराधी के बीच घंटे तक मुठभेड़ हुआ। पुलिस और अपराधी के मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के तहत 6 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद सभी अपराधी से पूछताछ की तो उसे पूछताछ में सभी अपराधी ने सोना लूट कांड का खुलासा हुआ। और साथ ही साथ घायल अपराधी मंगल कुमार को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पुलिस के द्वारा भेजा गया जहां पुलिस के देखरेख में इलाज चल रहा है।आपको बताते चले की दरभंगा में हुई सोना लूट कांड में मंगल कुमार अविनाश कुमार गौतम कुमार विक्की कुमार आर्यन कुमार पवन झा शामिल थे। इस घटना के संबंध में तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया है कि दरभंगा जिले में एक सोना दुकान में सोने की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

बेगूसराय में पुलिस-STF और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़: दरभंगा के 2 करोड़ के सोना लूट कांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार 3एसटीएफ पुलिस को सूचना मिली कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर में सभी अपराधी ठहरे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ पुलिस दरभंगा पुलिस और बेगूसराय पुलिस के द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।  छापेमारी करने के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागना शुरू किया। तभी पुलिस भी ताबड़तोड़ अपराधी पर फायरिंग करते हुए उसके पीछे दौड़ लगाई और इस दौरान एक अपराधी को पर में गोली लग गई जिसका नाम मंगल कुमार है और उसे खदेर कर पकड़ लिया और उसके बाद उस एरिया को चारों तरफ से घेराबंदी की और घेराबंदी करने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया। और इस दौरान छापेमारी करने के बाद 6 अपराधी को  गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया है कि  अपराधी के पास से दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, 3 मोटरसाइकिल, एवं 4 मोबाइल सहित चांदी की कुछ आभूषण भी पुलिस ने बरामद किया है।

बेगूसराय में पुलिस-STF और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़: दरभंगा के 2 करोड़ के सोना लूट कांड का खुलासा, 6 गिरफ्तार 4

इस मामले में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ भी हुई थी। इस मुठभेड़ में एक अपराधी मंगल कुमार को पैर में गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद अपराधी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रही है।

Share This Article