मामला चकिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुल के पास की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक अज्ञात लड़की का लाश मिलने से इलाके में सनसनी मिल गई है। वही लड़की का लाश मिलने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मामला चकिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र पुल के पास एक लड़की का शव लोगों ने देखा। तभी इसकी सूचना चकिया थाना पुलिस को दी।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हालांकि लोगों का कहना है कि किसी ने लड़की की हत्या कर शव को राजेंद्र पुल के पास फेंक दिया है। वही लड़की के शरीर पर कई जगह चोट का भी निशान देखा गया है।।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क