डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 13 टारा गांव में शुक्रवार शाम हृदय गति रुक जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातम छा गया।

उक्त मृतक की पहचान वार्ड संख्या 13 टारा गांव निवासी स्वर्गीय रुदल दास 52 वर्षीय पुत्र प्रमोद दास उर्फ मोदी जी के रूप में की गई है। मृतक के समधी फ़ुलटुन दास ने बताया कि शुक्रवार शाम बछवाड़ा बाजार से सामान लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान टारा पुल के समीप अचानक उन्हें चक्कर आ गया।
जिसके बाद वहां आसपास के लोगों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा, लेकिन वह वहां से चले और आगे जाकर गिर गए। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया।
मृतक के चार पुत्र हैं और वह स्वयं घर पर दुकान चलाकर जीवन यापन और परिवार का भरण पोषण करते थे। इस दुखद हादसे के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट