लगातार बारिश के कारण अचानक लोकायन नदी में बढ़ा जलस्तर, हिलसा के राढी छिलका के पास तटबंध टूटने से बेलदार बीघा गांव में घुसा पानी

DNB Bharat Desk

 

एसडीएम हिलसा ले रहे है जायजा ।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय होते ही जिले के कई नदियों में तूफान आ चुका है। हिलसा और करायपरसुराय प्रखंड के लोकायन नदी और गिरियक प्रखंड के सकरी नदी में भी लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हालाकि अभी नालंदा जिले की अन्य नदिया अभी भी सूखी है।

- Sponsored Ads-

लगातार बारिश के कारण अचानक लोकायन नदी में बढ़ा जलस्तर, हिलसा के राढी छिलका के पास तटबंध टूटने से बेलदार बीघा गांव में घुसा पानी 2नदियों के जल स्तर बढ़ने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं कहीं गांव में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।हिलसा के लोकायन नदी का पानी घुसने से हिलसा के राढी छिलका के पास तटबंध टूटने से बेलदारी और मुशाढी गांव में करीब दर्जनों घरों लोकायन नदी का पानी घुस गया। हालांकि हिलसा एसडीओ लगातार इलाके में घूम घूम कर जायजा ले रहे है।

लगातार बारिश के कारण अचानक लोकायन नदी में बढ़ा जलस्तर, हिलसा के राढी छिलका के पास तटबंध टूटने से बेलदार बीघा गांव में घुसा पानी 3राहत की बात यह है कि अभी तक इसमें किसी के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है लेकिन फिर प्रशासन पूरी तरह नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट मोड पर है। जिन इलाकों में पानी के बहाव के कारण तटबंध टूटा है उन इलाकों में फिलहाल बोरे में मिट्टी को भरकर राहत का काम शुरू किया गया है।ताकि पानी की फ्लो को रोका जा सकें।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article