डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी हृदयकांत लगातार एक्शन मोड में हैं। देर रात एसपी ने सरमेरा, रहुई और लहेरी थाने का औचक निरीक्षण किया।
- Sponsored Ads-

इससे पहले भी वे हरनौत, चेरो, परवलपुर और राजगीर भागनबीघा बेना समेत कई थानों का निरीक्षण कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और गश्ती पदाधिकारियों की मौजूदगी एवं कार्यप्रणाली की जांच की।
साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है।
डीएनबी भारत डेस्क