नाव पर सवार होकर बछवाड़ा के बाढ़ प्रभावित दियारे में पहुंचे डीएम रिची पाण्डेय, पीड़ितों की सुनीं समस्याएं; संवेदक को लगाई फटकार

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा (बेगूसराय): गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बछवाड़ा प्रखंड के दियारा क्षेत्र की पांच पंचायतों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। इलाके के जनप्रतिनिधि लगातार इस क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने और पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच रविवार को बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने विशनपुर पंचायत पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

जिलाधिकारी रविवार दोपहर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ गंगा घाट पहुंचे, जहां से वे नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित विशनपुर पहुंचे। इस दौरान तेघड़ा एसडीओ नीरज सिन्हा, बीडीओ अमित कुमार और सीओ प्रीतम गौतम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में बाढ़ पीड़ित अपनी समस्याएं लेकर जमा हो गए।

नाव पर सवार होकर बछवाड़ा के बाढ़ प्रभावित दियारे में पहुंचे डीएम रिची पाण्डेय, पीड़ितों की सुनीं समस्याएं; संवेदक को लगाई फटकार 2स्थानीय प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, संवेदक को फटकार बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय पदाधिकारियों पर अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से सीधे शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नाव, मवेशियों के लिए सूखा चारा और शुद्ध पेयजल का भारी संकट बना हुआ है। पीड़ितों का आरोप था कि सामुदायिक रसोई (कम्यूनिटी किचन) में घटिया स्तर का खाना परोसा जा रहा है और बार-बार शिकायत के बावजूद स्थानीय अधिकारी संवेदक की मनमानी पर मौन साधे रहते हैं।

कागजों पर 48 नावें, धरातल पर महज 15 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कागजों पर करीब चार दर्जन नावों का संचालन दिखाया जा रहा है, जबकि हकीकत में महज 15 से 18 नावें ही चल रही हैं। बाकी नावें प्रभावशाली लोगों के निजी कब्जे में हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी सरकारी नावों को चिह्नित कर उन पर स्पष्ट रूप से ‘निःशुल्क सेवा’ लिखवाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने नाव का किराया या अवैध वसूली की, तो उसके खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नाव पर सवार होकर बछवाड़ा के बाढ़ प्रभावित दियारे में पहुंचे डीएम रिची पाण्डेय, पीड़ितों की सुनीं समस्याएं; संवेदक को लगाई फटकार 3सामुदायिक रसोई में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने मौके पर ही संवेदक को कड़ी फटकार लगाई और भोजन की गुणवत्ता व सामग्रियों में तत्काल सुधार करने की हिदायत दी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन हो और हर हाल में सभी प्रभावित परिवारों तक सरकारी मदद पहुंचाई जाए।

Share This Article