समस्तीपुर: खेत में मिला युवक का शव, गले पर मिले निशान; हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। 

- Sponsored Ads-

वहीं घटना की सूचना दिए जाने के घंटों बाद तक पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी पंचायत स्थित छतवारी टोला निवासी सुमन कुमार दास के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सुमन कुमार 4 जून की सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। 

समस्तीपुर: खेत में मिला युवक का शव, गले पर मिले निशान; हत्या की आशंका से इलाके में दहशत 2इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।रात करीब 10 बजे बेलारी-गावपुर मार्ग पर बेलारी हाईस्कूल से लगभग 100 कदम की दूरी पर पूरब दिशा में सड़क किनारे एक परवल के खेत में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

घटना के संबंध में मृतक के परिजन नरेश दास ने आशंका जताई है कि, सुमन की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। उनका कहना है कि घटनास्थल से एक रस्सी भी बरामद की गयी है, तथा मृतक के गले पर काले रंग का निशान भी पाया गया है। 

समस्तीपुर: खेत में मिला युवक का शव, गले पर मिले निशान; हत्या की आशंका से इलाके में दहशत 3जिससे स्पष्ट होता है कि, किसी ने सुमन की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे ईलाके में भय का माहौल बना हुआ है।देर रात तक उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article