डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां मुफस्सिल थाना के सीमा व्रती इलाके के नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में एक युवक का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते हैं काफी संख्या में लोगों की भीड़ के साथ पुलिस पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है मृतक युवक की पहचान सरस्वती चन्द्र पासवान के 20 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में की गई है परिजन हत्या की आशंका जता रहे है ।
सूत्रों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है बरहाल पुलिस परिजनों के दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की अनुसंधान में जुट गयी है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट