नालंदा: बहन से राखी बंधवाने आए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया तेजाब डालकर हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में रक्षाबंधन में अपने बहन के यहां राखी बंधवाने भाई शैलेंद्र बिंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शैलेन्द्र अपनी बहन से राखी बंधवाने विशुनपुर पहुंचे थे। 

- Sponsored Ads-

शनिवार को गांव से करीब 300 मीटर पूरब खेत में शैलेंद्र बिंद शव मिला। घटना को लेकर परिजनों का आरोप है  कि दो दिन पहले हुए विवाद के बाद  हत्या की आशंका जताई है और शरीर पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। दो दिन पहले ही शैलेंद्र बिंद की शराब तस्कर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद शराब तस्कर ने शैलेंद्र बिंद को जान से मारने की धमकी दी थी।

नालंदा: बहन से राखी बंधवाने आए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया तेजाब डालकर हत्या का आरोप 2 हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।एकंगरसराय  पुलिस के मुताबिक युवक की मौत सन्दिग्ध है।फिलहाल मौके पर पहुंची एसएफएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम और एसएफएल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article