बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा पहुंचे बेगूसराय, एक धार्मिक आयोजन में हुए शामिल

DNB Bharat Desk

 

बीती रात बेगूसराय में आयोजित एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा बेगूसराय पहुंचे। जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बीहट नगर परिषद के वार्ड 22 में आयोजित शीतला महोत्सव में उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा ने हिस्सा लिया, जहां दीप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया।

- Sponsored Ads-

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा पहुंचे बेगूसराय, एक धार्मिक आयोजन में हुए शामिल 2इस मौके पर मीडिया से बातचीत के क्रम में विजय सिंहा एक बार फिर राहुल गांधी पर बरसे। विजय सिंहा ने कहा कि राहुल गांधी में विपक्ष का नेतृत्व करने की भी क्षमता नहीं है। उनकी तकरीर अच्छी थी कि वह सोने के चम्मच लेकर ही पैदा हुए अन्यथा उनमें कोई क्वालिटी नहीं है ।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा पहुंचे बेगूसराय, एक धार्मिक आयोजन में हुए शामिल 3वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला और कहा की परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग आज बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं । लेकिन असलियत इसके ठीक विपरीत है। आयोजन स्थल पर लोगों के द्वारा मांग करने के बाद विजय सिंहा ने शीतला महोत्सव को अगले वर्ष से राजकीय मेला का दर्जा देने का भी आश्वासन दिया है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article