समस्तीपुर कांग्रेस कमिटी ने किया कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के प्रखंड कांग्रेस कमिटी ताजपुर द्वारा शाहपुर बघौनी पंचायत अंतर्गत फाजिलपुर गांव में नजमुल हुदा के घर पर कांग्रेस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अब्दुल मालिक ने किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन ने भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए अबू तमीम ने वर्तमान समय में देश के संविधान पर उत्पन्न खतरे पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान को बचाने एवं देश को सुदृढ़ करने के लिए युवाओं का कांग्रेस पार्टी से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं एवं आमजनों का आह्वाहन किया की वे अधिक से अधिक कांग्रेस से जुड़ कर मजबूत बनाने का काम करें। अपने अध्यक्षीय भाषण में अब्दुल मलिक ने कहा की युवा शक्ति ही देश का भविष्य हैं अतः युवाओं को अधिक से अधिक कांग्रेस से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में अपने भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर कांग्रेस कमिटी ने किया कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन 2इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अब्दुल फत्ताह, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोइन रजा, अमित प्रसाद केसरी, मो० इसराफील, संजय राय, सुरेंद्र महतो, दिलदार हुसैन, विनोद कुमार सिंह आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजनों विशेष कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में नजमुल हुदा, गणेश साह, मो० अनवर, मो० नौशाद, मो० फिरदौस, नरेश सिंह कुशवाहा, मो० ऐनुल, गुलबहार अंसारी, दयानंद शर्मा, अमित कुमार, शदाब फरीदी, राजिक हुसैन, अबू ज़ैद कफील आदि लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article