डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विजय मालाकार ने मंगलवार को अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर योगदान दिया। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय से प्रभार लिया। वहीं प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी मुख्य जवाबदेही होगी।
इसके लिए वे लगातार स्कूल का औचक निरक्षण करेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय प्रधान से स्कूल की समय सारणी के अनुसार विद्यालय का संचालन करने को कहा है। इस मौके पर एमडीएम बीआरपी दाउद आलम, डाटा ऑपरेटर मिथलेश कुमार,एचएम रईस उद्दीन,बीआरसी कर्मी संदीप कुमार,सूर्यनारायण महतों,राकेश कुमार,मणिमाला,मनमोहन आदि उपस्थित थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट