राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में लगाये गए उत्कृष्ट प्रदर्श लोगों को अपनी ओर किया आकृष्ट

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बीहट स्थित मध्य विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में लगाये गए उत्कृष्ट प्रदर्श लोगों को अपनी ओर आकृष्ट कर रहे हैं। आकाश गंगा रंग चौपाल द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी में एक मंच पर कला के विविध रंग-रूप  दिख रहे हैं। प्रदर्शनी में बिहार, झारखंड, उड़ीसा सहित नेपाल देश के भी कलाकार पोस्टर पोट्रेट, लैंडस्केप म्यूरल कंपोजिशन पर आधारित पेंटिंग और टेराकोटा के आकर्षक प्रदर्श के साथ दिखे। इस दौरान कला समीक्षक सुमन कुमार ने कहा कि हुनर को निखारने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं।

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में लगाये गए उत्कृष्ट प्रदर्श लोगों को अपनी ओर किया आकृष्ट 2प्रदर्शनी में तीन पीढ़ियों का है समागमकला प्रदर्शनी के संयोजक मनीष कुमार, अंकित कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी में तीन पीढ़ियों का समागम हुआ है। वरिष्ठ कलाकारों में इंद्र मोहन प्रसाद, गोपाल शर्मा, उड़ीसा से रीना सिंह, नरेंद्र कुमार नेचर, रणवीर कुमार, नेपाल से प्रदीप थारू, बी.के नर बहादुर, अमर कुमार, मनोज शाह, वीरेंद्र कुमार नागर, राजीव कुमार,

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में लगाये गए उत्कृष्ट प्रदर्श लोगों को अपनी ओर किया आकृष्ट 3प्रवीण कुमार मूर्तिकार शामिल हैं। दूसरी पीढ़ी में भागलपुर से अश्वनी आनंद, मंजूषा, गया से इंद्रावती पाठक, मुजफ्फरपुर से सुजीत कुमार, दरभंगा से चंदन शर्मा, देव प्रिया सिंह, छापा कला, मनीष कुमार कौशिक, मूर्तिकार, भरत कुमार मूर्तिकार के प्रदर्श लगाए गए हैं। जबकि तीसरी पीढ़ी में मेघा कुमारी, अर्चना कुमारी, अरुण कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार के कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस अवसर पर अतिथियों ने कलाकारों की बनायी पेंटिंग और कलाकृतियों का अवलोकन किया।इन कलाकारों की लगी है खूबसूरत पेंटिंग

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में लगाये गए उत्कृष्ट प्रदर्श लोगों को अपनी ओर किया आकृष्ट 41.वरिष्ठ कलाकार रीना सिंह ने अपने पेंटिंग के जरिए कलाकारों और मजदूरों का दर्द दिखाया है। रोटी के लिए जीवन संघर्ष को दिखाया है। समसामयिक कला में उन्होंने दो पेंटिंग को लगाया है। वे कहते हैं कि एक पेंटिंग को तैयार करने में करीब तीन हजार रुपये का खर्च आता है।

2. मूर्तिकार भरत कुमार के मूर्तिकला और टेराकोटा में परिवार को कलाकृति में ढाला गया है। जो लोगों को काफी आकर्षित कर रही हैं।

3. वरिष्ठ कलाकार इंद्रमोहन कुमार की पेंटिंग में कलाकृति के जरिए मां के सामने दो बच्चों की भुख को दिखाया गया है।

4. नेपाल के नर बहादुर ने अपनी कलाकृतियों के जरिए पर्यावरण पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

5 मूर्तिकार प्रवीण कुमार ने जीवन के बैलेंस दिखाया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article