नालंदा: बिहार शरीफ के वार्ड नंबर 36 चौक बाजार इलाके में किया गया मटका फोड़ होली कार्यक्रम का आयोजन

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

होली के रंगों की मस्ती के बाद मगध क्षेत्र में पारंपरिक रूप से मनाई जाने वाली मटका फोड़ होली की धूम इस बार भी देखने को मिली। बिहारशरीफ के वार्ड नंबर 36, चौक बाजार इलाके में इस उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने बड़े जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

नालंदा: बिहार शरीफ के वार्ड नंबर 36 चौक बाजार इलाके में किया गया मटका फोड़ होली कार्यक्रम का आयोजन 2बुढ़वा होली के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मटका फोड़ने की परंपरा निभाई गई। कार्यक्रम के दौरान ऊंचाई पर लटके हुए मटकों को प्रतिभागियों ने तोड़कर इस अनूठी परंपरा को जीवंत किया। जैसे ही मटके फूटे, चारों ओर रंगों और गुलाल की बौछार शुरू हो गई, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।

नालंदा: बिहार शरीफ के वार्ड नंबर 36 चौक बाजार इलाके में किया गया मटका फोड़ होली कार्यक्रम का आयोजन 3स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थ।मटका फोड़ होली के इस आयोजन ने न केवल परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम की भावना को भी प्रबल किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article