हेमन ट्राफी सेंट्रल जोन के लिए बेगूसराय क्रिकेट संघ की तैयारी पूरी, मुकाबला आज से

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन के मेजबानी के लिए बेगूसराय क्रिकेट संघ ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है। सेंट्रल जोन के सारे मुकाबले बरौनी फर्टिलाइजर हर्ल के मैदान पर खेले जायेंगे। उक्त जानकारी बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दीं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के लिए गौरव की बात है की बेगूसराय को मेजबानी करने का अवसर मिला है।

हेमन ट्राफी सेंट्रल जोन के लिए बेगूसराय क्रिकेट संघ की तैयारी पूरी, मुकाबला आज से 2हम पूरी निष्ठा से सारे मैच को संपन्न करवायेंगे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा सारे मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया सेंट्रल जोन में  बेगूसराय,  खगड़िया, समस्तीपुर, सुपौल और सहरसा को रखा गया है। दिनांक 2 मार्च को सुपौल और समस्तीपुर के बीच मुकाबला होगा।

हेमन ट्राफी सेंट्रल जोन के लिए बेगूसराय क्रिकेट संघ की तैयारी पूरी, मुकाबला आज से 3 जबकि 3 मार्च को सुपौल बनाम सहरसा , 4 मार्च को खगड़िया बनाम सहरसा , 6 मार्च को बेगूसराय बनाम खगड़िया, 7 मार्च को खगड़िया बनाम समस्तीपुर , 8 मार्च को बेगूसराय बनाम समस्तीपुर , 10 मार्च को सुपौल बनाम खगड़िया,  11 मार्च को बेगूसराय बनाम सुपौल , 12 मार्च को समस्तीपुर बनाम सहरसा,  13 मार्च को बेगूसराय बनाम सहरसा का मुकाबला होना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article