बेगूसराय में गैस की किल्लत महज अफवाह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा- जिले के सभी 68 वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में गैस किल्लत को लेकर मचे हड़कंप के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों की वजह से लोगों में घबराहट फैली और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गईं।पिछले कुछ दिनों से बेगूसराय में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर उमड़ रही थी।

- Sponsored Ads-

सुबह से ही लोग लाइन में लगकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे थे।इस बीच जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने खुद स्थिति का जायजा लिया और साफ किया कि जिले के सभी 68 डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। गैस की कमी नहीं, अफवाह से बढ़ी भीड़। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बेवजह लाइन में लगने से बचें। उन्होंने कहा कि गैस बुकिंग की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी है।

बेगूसराय में गैस की किल्लत महज अफवाह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा- जिले के सभी 68 वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक 2ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों पर और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों पर सिलेंडर बुकिंग का नंबर लगेगा। लोगों को गोदाम जाने की जरूरत नहीं है, मोबाइल से बुकिंग करने पर 2 से 3 दिनों के अंदर गैस की डिलीवरी कर दी जाएगी।प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई अवैध तरीके से गैस सिलेंडर का स्टॉक करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में पहले भी बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

Share This Article