समस्तीपुर: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘शेप हर फोरकास्ट’ थीम के तहत बालिकाओं ने संभाली अधिकारियों की कुर्सी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर प्लान इंडिया के सहयोग से ‘शेप हर फोरकास्ट’ (Shape Her Forecast) थीम के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल कर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान तीन बालिकाओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, कल्याणपुर प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्री संतोष कुमार चौरसिया तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती कुमारी उर्वशी की कुर्सी पर बैठकर प्रतीकात्मक रूप से जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान बालिकाओं ने संबंधित कार्यालयों की कार्यप्रणाली को समझा और अधिकारियों के समक्ष अपनी बातें रखीं।

समस्तीपुर: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘शेप हर फोरकास्ट’ थीम के तहत बालिकाओं ने संभाली अधिकारियों की कुर्सी 2कार्यक्रम में प्लान इंडिया के स्टाफ आलोक राज, जयंत कुमार सिंह, अमित कुमार गुप्ता एवं बेबी कुमारी ने भाग लिया। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बालिकाओं के सशक्तीकरण और उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

समस्तीपुर: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘शेप हर फोरकास्ट’ थीम के तहत बालिकाओं ने संभाली अधिकारियों की कुर्सी 3प्लान इंडिया एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था है, जो बच्चों के कल्याण, विकास तथा बालिकाओं और महिलाओं के लिए समानता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करती है। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article